फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत विकास परिषद ने विद्यार्थियों के लिए लगवाए दो वाटर कूलर

Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कूलर का शुभारंभ करते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की तरफ से दो वाटर कूलर लगवाए गए हैं। पहला वाटर कूलर प्राचीन शिव मंदिर गांव गोकुलपुर में विनिश सचदेवा के सहयोग से लगाया गया। इसका उद्घाटन मंदिर के महंत स्वामी धीरज गिरी ने किया। दूसरा वाटर कूलर सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव ततारपुर इस्तमुरार में लगवाया गया। इसका उद्घाटन स्वयं विनिश सचदेवा ने किया। शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, सचिव रामकिशोर सैनी, हुक्म चंद प्रजापत, दयाराम आर्य, तेजभान, महाशय जयप्रकाश आर्य, समाजसेवी हरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें