संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की ओर से झज्जर रोड स्थित एक पैलेस में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद हरियाणा दक्षिण प्रांत के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल बंसल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्ग माताओं ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की। शाखा सचिव दिनेश सैनी ने रेवाड़ी शाखा का वर्षभर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष रामकिशोर सैनी ने वर्ष भर का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के बच्चों व महिलाओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली महोत्सव कार्यक्रम में परिषद के क्षेत्रीय सचिव डाॅ. राम बाबू यादव व जिला समन्वयक मुकेश सैनी और जिला सह समन्वयक कृष्ण जांगिड़ का भी परम सानिध्य मिला। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रमेश सचदेवा व जिला समन्वयक मुकेश सैनी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व चुनाव पर्यवेक्षक अनिल बंसल ने उपस्थित सभी सदस्यों से रजामंदी लेकर 2024-25 के लिए दिनेश सैनी को अध्यक्ष, हुकमचंद प्रजापत को सचिव, रामकिशोर सैनी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस मौके पर परिषद परिवार से लगभग 170 सदस्य उपस्थित थे।