कुंड। गांव माजरा एम्स स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 5 सितंबर को भंडारा लगाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 4 सितंबर को रामचरित मानस पाठ होगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता आचार्य मनोज तिवारी ने बताया कि हवन, गीता पाठ और सुंदरकांड के बाद देशी घी का भंडारा लगेगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु भाग लेंगे। संवाद