रेवाड़ी। गांव लुहाना में 11 फरवरी को भगवान शिव का 16वां भंडारा होगा। मुख्यातिथि जिला प्रमुख मनोज यादव, अनिल रायपुर उप जिला प्रमुख व पार्षद भूपेंद्र खोला रहेंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश यादव ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। नेशनल कबड्डी भी होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद