फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भजन पार्टी ने लोगों को बताई सरकारी योजनाएं

विज्ञापन
रेवाड़ी। लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते भजन पार्टियां। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीरवार को विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टी ने ‘बिन रिश्वत के मिले नौकरी सी एम सै ईमानदार मेरे हरियाणे में...’ आदि गीतों के माध्यमों से ग्रामीणों के बीच वर्तमान हरियाणा सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को रखा और उन्हें सरकार की योजनाओं से जागरूक किया। भजन पार्टी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं और विभागों से रिश्वतखोरी समाप्त की है। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रचार टीम का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रचार टीमों को सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ताकि सरकारी योजनाओं के प्रति समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो और उनका फायदा उठाने में सक्षम बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें