फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 20 Aug 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव पुंसिका स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महंत बाबा महाबीर दास अस्थल भाड़ावास के सानिध्य में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रीराधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। कथा के आयोजक कर्नल धर्मवीर यादव, कप्तान महावीर यादव ने बताया कि यह भागवत कथा 25 अगस्त तक चलेगी। अंतिम दिन रात को जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच सतपाल, मंदिर प्रधान मनिंदर, भूतपूर्व सरपंच भूपेंद्र व उदयवीर, बीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार, प्रिंसिपल मनोज कुमार व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें