रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला जैनपुरी रेवाड़ी निवासी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ शहर रेवाड़ी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।