रेवाड़ी। मतदान को लेकर शपथ लेते आमजमन। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से जिले में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि विभाग की भजन मंडली के कलाकारों ने धुनों के साथ गीत तैयार किए हैं। जो लोगों के मनोरंजन के साथ ही जागरूक भी कर रही हैं। संवाद