फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फेसबुक पर दोस्ती की, रोहतक के होटल में बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की एक सोसाइटी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके फेसबुक दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने पहले झज्जर बुलाया और फिर रोहतक के एक होटल में ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर की एक सोसाइटी के बीपीएल फ्लेट में रहने वाली नाबालिग ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती शिव कुमार नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर ही बातचीत होने लगी। इसके बाद एक-दूसरे के नंबर शेयर हुए और फिर फोन पर भी बात होने लगी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शिव कुमार ने उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने एक दिन झज्जर बुला लिया।
विज्ञापन

झज्जर के बाद आरोपी शिव कुमार नाबालिग को रोहतक ले गया। यहां वह एक होटल में ले जाने लगा तो पीड़िता ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसकी मां यहीं पर आएगी। पीड़िता की माने तो वह आरोपी के बहकावे में आकर होटल में चली गई। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो खुद को होटल के एक कमरे में पाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। कुछ दिन पीड़िता चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल महिला थाना में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने धारा 328, 34, 366ए, 506 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें