फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर गाडी छीनने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल थाना पुलिस ने मारपीट कर गाड़ी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गोठडा टप्पा खोरी निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार खोल निवासी देवेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया था कि एक जनवरी रात को वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर किसी काम से कुंड गया था। इसी दौरान कुंड घाटी के समीप एक कार में सवार होकर 5-6 युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उसके साथ लाठी डंडो से मारपीट कर स्कॉर्पियो गाड़ी छीन कर ले गए। आरोपी युवक मोबाइल फोन भी ले गए थे। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को काबू कर छीनी गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें