फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को सामान देने व जमा करवाने में बरतें सावधानी बरतें : डीसी

Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित सामग्री देना व उन्हें जमा कराना बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें सावधानी बरतना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है। निष्पक्ष चुनाव करवाने में पोलिंग पार्टी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वे मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। 1 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। अगर किसी भी पोलिंग पार्टी को चुनाव के समय कोई दिक्कत आती है तो संबंधित कर्मचारी मुस्तैदी के साथ समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 30 सितंबर को पोलिंग पार्टियों को सामान वितरण व पहली अक्तूबर को मतदान उपरांत पोलिंग पार्टियां से सामान जमा करवाने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारी व अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेवार हैं। इस अवसर पर एसडीएम एवं आरओ बावल उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी विकास यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें