केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते प्राचार्य।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग से डॉ. कमलेश सैनी व डॉ. कविता मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बीकॉम ऑनर्स बीबीए बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल चार राउंड रखे गए, जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम सेमेस्टर से रोहित, ओम, ज्योति व अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. मंजू गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता, डॉ. पवित्रा, तनुप्रिया, अंजलि, श्वेता, लक्ष्य, शानू, डॉ. अनीता यादव, देविका, मनीषा व पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद