बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बावल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव, सहायक सचिव राकेश यादव, खरीदकर्ता सुरेंद्र (वेयरहाउस), सत्येंद्र (फूड सप्लाई), उपेंद्र, नरेश, निहाल, दर्शन, अजीत उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विधायक को खरीद प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और शेष बैग की जल्द उठान कराने का आश्वासन दिया। डॉ. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के उत्पाद की उठान सुनिश्चित की जाए। भुगतान प्रक्रिया में देरी न हो।