फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल नगर पालिका की बैठक 22 को, हो सकता है हंगामा

Sun, 19 Mar 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल नगर पालिका कार्यालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। नगर पालिका बावल में 22 मार्च को हाउस की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में फाइनेंसियल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल कमेटी में शामिल किए जाने वाले दो पार्षदों का चयन भी किया जाएगा। जिसको लेकर सभी को एजेंडा जारी कर दिया गया है।
नगरपालिका सचिव सुमित ने बताया कि बैठक में महिला पार्षदों के अलावा उनके प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया जाएगा। नपा प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। अनुमान है कि अप्रुवल कमेटी को पार्षदों की बैठक हंगामेदार हो सकती है। नगरपालिका प्रधान और उपप्रधान दोनों ही अपने-अपने पार्षदों को इस कमेटी में शामिल करवाने के लिए जोर आजमाइश करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों का किया जाना है चयन
पहले भी नगरपालिका उपप्रधान के चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। जिसमें दोनों ही उप प्रधान पद के उम्मीदवार बराबर हुए थे और उनका टॉस के माध्यम से चयन किया गया था। अब प्रधान व उपप्रधान दोनों ही गुट अपने-अपने पार्षदों को कमेटी में शामिल करवाने के लिए जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें