धारूहेड़ा। कस्बा के वार्ड नंबर 6 के मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाएं बच्चों समेत सेक्टर 6 के थाने पहुंची और प्रदर्शन किया।
दरअसल महिलाओं ने मांग की है कि लोहे का बैरियर की वजह से स्कूल बसें नहीं आ पाती हैं। क्योंकि बैरियर काफी नीचे है। ऐसे में बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि लोहे की बैरियर किसने लगाया इसकी जानकारी न तो प्रशासन के पास है। ना ही स्थानीय पार्षद के पास है। मामले में पार्षद ने बताया कि इस रास्ते पर लोहे की बैरिकेडिंग किसने की है यह उनके संज्ञान में नहीं है।
नगर पालिका के अधिकारियों ने भी कहा है कि उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं आई है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बिना अनुमति के लिए बैरियर किसने लगाया है। यह भी एक जांच का विषय बना हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों को पुलिस ने किसी तरह से समझा कर वापस भेजा।
वर्जन
सड़क पर लगाए गए बैरियर की जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का कार्य किसी ने किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।-डीके शर्मा, पार्षद
वर्जन
नगर पालिका की तरफ से इस तरह की कोई भी गतिविधि नहीं की गई है। न ही दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।-प्रवीण कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।