फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्योहारी सीजन में लगने वाले जाम को रोकने के लिए बाजार में लग रहे बैरिकेड्स

विज्ञापन
रेवाड़ी। बाजार में की गई बेरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोती चौक और गोकल गेट पर बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। शहर के अन्य बाजार के एंट्री पॉइंट भाड़ावास गेट और कानोड़ गेट पर भी बैरिकेडिंग की जरूरत हैं, क्योंकि यहां से भी बड़े वाहन बाजार में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से गोकल गेट और मोती चौक पर बैरिकेड्स लगाने के बाद अब चौपहिया वाहन गलियों के रास्ते मेन बाजार तक पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से अन्य बाजार और शहर की गलियों में जाम की स्थिति बन रही है। शहर के भाड़ावास गेट, कानोड़ गेट, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक और नई सब्जी मंडी रोड पर बैरिकेड्स लगाने से ही बड़े व्हीकल की मेन बाजार में एंट्री बंद हो सकती है, क्योंकि शहर के तमाम बाजार में प्रवेश करने के लिए ये ही एंट्री पॉइंट है।

जाम लगने का ये भी है एक कारण
पुरानी सब्जी मंडी से लेकर रेलवे चौक तक दुकानों के बराबर रेहड़ियों की तदाद है। पहले दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण करके रखते हैं और फिर पैसे वसूल करते दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवा देते हैं, जिससे 40 फीट चोड़ी सड़क सिकुड़कर 20 फीट से भी कम हो चुकी हैं। यही कारण है कि बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर अभी तक बड़ी कार्रवाई नहीं हुई

अतिक्रमण पर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। अतिक्रमण के कारण सबसे बड़ी परेशानी त्योहार के सीजन पर ही होती है। एक दिन पहले हुई विधायक लक्ष्मण यादव की बैठक में दीपावली के त्योहार तक बाजार में किसी भी तरह के एक्शन नहीं लेने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें