रेवाड़ी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन 26 नवंबर से किया जाएगा। इस दौरान इन ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी जंक्शन पर भी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04833, बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 26 नवंबर को बाड़मेर से 5 बजे रवाना होकर 27 नवंबर को 3 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834, हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा 27 नवंबर को हरिद्वार से 19.30 बजे रवाना होकर 28 नवंबर को 17.40 बजे बाडमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी और दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।