एडवोकेट कुसुम यादव का घोड़ी पर बनवारा निकाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के रेवाड़ी में राजकीय कर्मचारी कॉलोनी में जन चेतना फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता यादव ने अपनी बेटी एडवोकेट कुसुम यादव का घोड़ी पर बनवारा निकालकर समाज को नया संदेश दिया है। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक रामपत सिंह ने कहा कि लोग जागरूक हो रहे हैं। लड़के-लड़की में भेद नहीं करना चाहिए।
एडवोकेट कुसुम यादव के पिता राकेश यादव ने बताया कि समाज में ये संदेश दिया जा रहा है कि बेटा-बेटी समान है तो फिर लड़का घोड़ी पर बैठता है तो लड़की क्यों नहीं। इस अवसर पर डॉ. नेहा यादव, भूपेंद्रसिंह, सतीश, अमिता, ममता, आशीष , देवेश, मोनू, नरदेव, मायादेवी, अनारदेवी, कलावती, सुमित्रा, कृष्णा, संतरा, सुशीला, नेहा, सुरूति , उत्सव व संजीव सहित अन्य मौजूद रहे।