फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने बैंक अधिकारी बन मांगी खाते की जानकारी निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों द्वारा बैंक अधिकारी बन खाते की जानकारी लेकर 40 हजार रुपये नकदी साफ करने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले खुले साइबर थाना में यह पहला मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। साइबर थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गांव बधराना निवासी सरजीत ने बताया कि उसके भाई रणजीत का सर्व हरियाणा बैंक में खाता है। उसने अपने खाते से ही मोबाइल फोन-पे को जोड़ा हुआ है। वीरवार को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। शातिर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते संबंधित जानकारी जुटाई। थोड़ी ही देर बाद खाते से चार बार में 40 हजार रुपये की नकदी निकल गई। खाते से नकदी निकलने का मेसेज आते ही बैंक अधिकारियों को सूचित कर खाता बंद कराया गया। इसके बाद साइबर थाने में मामले की शिकायत दी गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बुधवार को ही आईजी विकास अरोड़ा ने दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में साइबर थाने का उद्घाटन किया था। थाने में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूहं व पलवल चार जिलों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी मामलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें