फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेकरी संचालक को समझौता के लिए मिल रही धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली कस्बा में एक बेकरी और मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी एक सप्ताह से फरार हैं। बेकरी संचालक को समझौते को लेकर धमकियां मिल रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को कोसली गांव की पंचायत एसएचओ से मिलने पहुंची। आरोपियों पर दर्ज मुकदमा में अन्य धाराएं जोड़ने और जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान गांव के सरपंच रामकिसन, पंच ओमप्रकाश डाबला, राजेंद्र, संदीप पंच प्रतिनिधि, आदित्य पंच आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली निवासी कुलदीप ने गांव के बस स्टॉप पर गुरुग्राम बेकर्स के नाम से बेकरी खोली हुई है। 25 मई की रात 8 बजे वह ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी दौरान 3 बाइकों पर आए 5-6 लड़कों ने लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव में आए उनके पड़ोसी दुकानदार डेयरी संचालक पर भी हमला कर दिया था। आरोपियों ने दोनों के हाथ तोड़ डाले थे।
कुलदीप ने बताया कि आरोपी 3 बाइकों पर आए थे। एक बाइक फरार होते समय स्टार्ट नहीं हुई, जिसके चलते आरोपी मौके पर ही छोड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली। कुलदीप का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस ने मामले में वो धाराएं नहीं जोड़ी जो बनती थीं, जिसके चलते उसकी जमानत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें