रेवाड़ी। जीत के बाद खुशी जाहिर करते बधराना टीम के सदस्य। स्त्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत बधराना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 23 मार्च से लगा चल रही थी। इसमें प्रथम बधराना की टीम रही। बधराना को 21 हजार, द्वितीय खेड़ा मुरार 15 हजार, तृतीय राजियकी 7100 रुपये का इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिक्रम सिंह सरपंच ग्राम पंचायत बधराना, जयवीर योगी कनुका, राकेश फोजी, सुंदरलाल प्रागपुरा मौजूद रहे।