फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबू बालमुकुंद की कृतियों का किया लोकार्पण

Sat, 14 Sep 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह का शुभारंभ करते जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा, अति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को साहित्यकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की ओर से हिंदी सप्ताह का शुभारंभ उपायुक्त अभिषेक मीणा ने किया। इस दौरान उन्होंने बाबू बाल मुकुंद की कृतियों का लोकार्पण किया।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि और डीआईपीआरओ दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंहल की उपस्थिति में जिला उपायुक्त ने परिषद् की ओर से प्रकाशित बाबू बालमुकुंद गुप्त के साहित्य का लोकार्पण किया। संरक्षक नरेश चौहान एडवोकेट ने जिला उपायुक्त उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और डीआईपीआरओ का आभार जताया। शिक्षाविदों, साहित्यकारों और कॉलेज के पुस्तकालय के लिए बाबू बालमुकुंद गुप्त के साहित्य भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहड़िया ने बताया कि हिंदी सप्ताह का समापन गुप्त की पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को बाल भवन में किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, विपिन सुनेजा, दलबीर, रौनक हरियाणवी, मास्टर राम अवतार, डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी, शुभराम शास्त्री आदि की नव प्रकाशित कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उर्दू,हिंदी तथा हरियाणवी में रचनाकारों को बाबू बालमुकुंद पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें