संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की ओर से बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति सप्ताह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल में गोष्ठी हुई।
संस्था के महासचिव डॉ. सतवीर ने कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त स्पष्टवादी पत्रकार व साहित्यकार थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ निर्भीकता से कलम चलाई थी। उन्होंने देशभक्ति का परिचय देते हुए भारतीयों की आवाज को बुलंद किया था। छात्रों ने बाबू बाल मुकुंद गुप्त की कविताएं सुनाईं। गजराज सिंह यादव ने बाबू बालमुकुंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर किरण पाल, टीकाराम, दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अश्विनी, संजय, दीपक, राजेंद्र, नीरू, रुचि, पूजा, रीना उपस्थित रहीं।