शहर के रणबीर हुडा चौक पर दिखाई दे रहा झमाझम बारिश का नजारा
- फोटो : AMAR UJALA
वीरवार को भारतीय परंपरा के अनुसार तीज का उत्सव मनाया जाना है लेकिन ठीक 1 दिन पहले शहर में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है इसके चलते लोग अपनी छतों पर जाकर पतंगबाजी का लुफ्त उठा रहे हैं ।बता दें कि तीज पर शहर वासी प्रत्येक साल पतंग उड़ाते हैं और इसमें अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। जैसे ही बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे बारिश हुई मौसम खुशनुमा और पतंगबाजी के अनुकूल हो गया हल्की हवा चलने से लोग पतंगबाजी में जुट गए हैं।