रेवाड़ी। लॉकडाउन के बाद करीब 1 माह बाद खुले शराब ठेकों पर बुधवार को वैध रूप से तस्करी होती दिखी । ₹300 की बोतल और ठेकेदारों ने 700 में बेची। लोग भी शराब खरीदने को मजबूर थे, क्योंकि कि लंबे समय से लोगों को शराब नहीं मिल रही थी। इसके चलते लोगों ने ₹300 की बोतल ₹700 में खरीदी।
मौके पर पहुंचे खरीदारों ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा शराब को कोवीड सेस के पर ज्यादा वसूली की जा रही है ।इसको लेकर कुछ लोगों ने हंगामा भी किया लेकिन भीड़ बढ़ते पुलिस ने लोगों को वहां से भगा दिया ।लोगों द्वारा कहा जा रहा कि इसकी शिकायत की जाएगी। लेकिन पहले दिन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दिखाई नहीं दिए।