मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। अखिल भारतीय खटीक समाज और जिला खटीक समाज सभा की ओर से नगर परिषद की चेयरपर्सन को ज्ञापन सौंपकर शहर के आजाद चौक का नामकरण संत दुर्बलनाथ महाराज के नाम पर करने और बंजारवाड़ा मोहल्ले में स्वागत द्वार बनवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि खटीक समाज के लोग वर्षों से मोहल्ला खटीकान में निवास कर रहे हैं। समाज मेहनत, ईमानदारी और लगन से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहा है। समाज के लोगों ने कहा कि रेवाड़ी शहर में खटीक समाज की कोई विशेष पहचान नहीं है, इसलिए संत दुर्बलनाथ महाराज के नाम से चौक का नामकरण होने से समाज को सम्मान मिलेगा। ज्ञापन अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक नानकचंद राजोरा और जिला खटीक समाज सभा के महासचिव की ओर से सौंपा गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर समाज को सम्मान प्रदान करेगी।