फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आयुष शर्मा का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में पीएचडी में चयन

Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव परखोतमपुर स्थित बीएमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र आयुष शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में पीएचडी भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में चयनित होकर अपने क्षेत्र, माता-पिता, परिवार और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आयुष शर्मा का फूलमालाओं के साथ और ढोल बजाकर स्वागत किया गया। इस खुशी के अवसर पर महाविद्यालय की चेयरमैन उर्मिला यादव ने आयुष शर्मा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। पूरा कॉलेज परिवार इनके शोधकार्य और जीवन में हर पल इनके साथ है। आयुष शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने बताया कि मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अपने देश के लिए नए वैज्ञानिक आयामों पर शोधकार्य करना चाहता हूं। जो देश को आगे ले जाने में सहायक हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉक्टर रवि कुमार यादव, वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर आशीष, जय सिंह यादव, डॉक्टर तिलक गौड़, कपिल, देवेंद्र यादव, हनुमान सिंह, अमित कुमार, रोहित, अंजू आदि स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें