फोटो: 14रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता को गुल्दस्
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के बीसीए विभाग के तत्वावधान में एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता और भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप अहलावत ने सेमिनार का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. कविता ने कहा कि किसी भी विषय के बारे में विस्तार से समझाने के लिए पावरपॉइंट सबसे बेहतर तकनीक है। कंप्यूटेशनल थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-कॉमर्स, ई-लर्निंग, साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल एंड वॉयरलैस कम्युनिकेशन जैसे अनेक ज्वलंत विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। पीपीटी प्रेजेंटेशन में छठे सेमेस्टर का आयुष प्रथम, अंकित द्वितीय तथा धीरज तृतीय स्थान पर रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय सेमेस्टर का भूपेंद्र प्रथम करुणा द्वितीय तथा छठे सेमेस्टर की रितिका तृतीय रही। संवाद