फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली जागरूकता रैली

Wed, 10 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बगथला ​​स्थित राजकीय स्कूल के विद्यार्थी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने को लेकर जागर
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू बाई ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली को रवाना किया। बताया कि लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक बच्चों का दाखिला करने का है।
विज्ञापन

विद्यालय के विद्यार्थी जिला स्तर से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा रहे हैं। ग्रामवासियों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिल करवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्राध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज विद्यालय में एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, जो विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक लैब, पुस्तकालय, इनवर्टर, आरओ वॉटर सिस्टम, साफ सुथरा शौचालय जो विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ आकर्षित करते हैं। हिंदुस्तान स्काउट गाइड टीम के प्रभारी हर्ष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा और बेहतर परिणाम देंगे।
रैली में वरिष्ठ प्राध्यापिका विमल यादव, सरिता, मनीषा देवी, सुशीला, विनोद कुमार, संदीप यादव, अभिभावक राजवीर, ग्राम सरपंच अंजू देवी व हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें