गांव बिठवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करते डॉ. सतीश खो
संवाद न्यूज
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव बिठवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक सतीश खोला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान नशे के खिलाफ जनभागीदारी का बड़ा प्रयास है। इसका लक्ष्य युवाओं को स्वस्थ, शिक्षित और सकारात्मक दिशा में बढ़ाना है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम होगी। विद्यालय प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने अनुशासित जीवन और शिक्षा व खेल में सक्रिय भागीदारी की अपील की।