फोटो : 03गांव बनीपुर की अम्बेडकर लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव बनीपुर की आंबेडकर लाइब्रेरी में 35 गांवों के अनुसूचित जाति के लोगों ने की बैठक मेघवाल जागृति मंच के बैनर तले हुई। इसकी अध्यक्षता रिछपाल सिंह ने की। मेघवाल जागृति मंच के सचिव भूपेंद्र सिंह और वेदप्रकाश बावलिया ने बताया कि समाज के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग राजस्थान की तरह मेघवाल के नाम से संबोधित करें। गावों में पिछले कई महीने से कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महिलाओं, बच्चों, युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुद को मेघवाल कहकर संबोधित करें। उपायुक्त से मिलकर पोर्टल पर मेघवाल के नाम से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, पूर्व एसडीओ सूरजभान, रोहित, रमेश, मनोज, सुन्दरलाल, रविंद्र, बलबीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।