कोसली। नशा मुक्ति टीम की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम सदस्यों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। अभियान के दौरान आमजन को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा आसपास किसी को नशे की लत से प्रभावित देखने पर उसे जागरूक करने का संदेश दिया गया।