रेवाड़ी। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि एडवोकेट कैलाश चंद का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत
रेवाड़ी। गांव पाल्हावास में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट कैलाश चंद पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल आर्य और गांव की सरपंच सविता देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में कैलाश चंद ने आमजन को बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मनरेगा मजदूर, भवन मरम्मत योजना, उज्ज्वला योजना, महिलाओं के रोजगार ऋण योजना, फ्री शिक्षा शिक्षा का अधिकार आदि की जानकारी दी। संवाद