नशे के खिलाफ शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : पंचकल्याणक महोत्सव में आदिकुमार अपने मित्रों के साथ खेलते हुए । स्त्रोत: मंदिर कमेटी
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सरकारी स्कूल गांव खोल, सरकारी स्कूल और कॉलेज गांव पाली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। संवाद