फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑटो रिक्शा पलटा, नौ स्कूली बच्चे हुए घायल

Fri, 20 Sep 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए बच्चे। स्रोत: वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटोरिक्शा बेरली रोड पर एक्सल टूटने से पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 9 बच्चों को चोटें आई हैं। इसके अलावा ऑटो की चपेट में आए साइकिल सवार 4 अन्य स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं।
राहगीरों ने ऑटो को सीधा किया गया और घायल बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छुट्टी दोपहर को हुई थी। इसके बाद विद्यार्थियों को लेकर एक ऑटो निकटवर्ती गांव ढोकिया और रसूली के लिए चला था।
विज्ञापन

ऑटो में 9 छात्र-छात्राएं सवार थे। ऑटो के साथ-साथ साइकिल पर स्कूल के चार बच्चे भी चल रहे थे। जब ये ऑटो रेवाड़ी-बेरली रोड स्थित गांव मांढैया बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अचानक ऑटो का एक्सल टूट गया और वह पलट गया। जैसे ही ऑटो पलटा तो साथ साइकिल पर चल रहे 4 बच्चे में इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

बच्चों के रोने-चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मदद को दौड़े और ऑटो को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में ऑटो में सवार 9 बच्चे घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। फिलहाल बच्चों को इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर अभिभावक भी परेशान हो गए और अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें