फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पर्स चोरी करने वाली युवती को ऑटो ड्राइवर ने पकड़ा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में थैरेपी करवाने जाने रही एक महिला का पर्स ऑटो में चोरी हो गया। पर्स चोरी करने वाली युवती को ऑटो ड्राइवर ने पकड़ लिया। शहर के सेक्टर-3 निवासी सुनीता ने बताया कि वह थैरेपी करवाने के लिए जा रही थी। नाईवाली चौक से एक युवती उसके साथ टैंपो में बैठी थी, रास्ते में वह बावल चौक पर उतर गई। वह ऑटो वाले का किराया देने लगी तो उसे पर्स नहीं मिला। ऑटो वाले को जब पर्स चोरी की बात बताई तो वह महाराणा प्रताप चौक की तरफ ऑटो ले गया। कुछ दूरी पर ही युवती जाते हुए मिल गई। जब युवती को रोककर उसका बैग चैक किया तो उसका पर्स मिल गया, जिसमें उसके 1 हजार रुपये थे। पहले भी युवती पर चोरी के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें