फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रद्धालुओं को लुभा रहीं लड्डू गोपाल की आकर्षक मूर्तियां

Sun, 25 Aug 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17रेवाड़ी। महाराणा प्रताप चौक स्थित सजावट का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। घरों में झांकियां सजाई जाएंगी और श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। झांकियां सजाने के लिए बाजार में सजावट के सामान और लड्डू गोपाल की मूर्तियों की बिक्री हो रही है।
शहर के बाजारों में शनिवार को लड्डू गोपाल की मूर्तियां और उनके सुंदर वस्त्र खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, दुकानदारों ने भी इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की मूर्तियां व साज सज्जा के सामान मंगाए हैं। दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की कान्हा और लड्डू गोपाल की आकर्षक मूर्तियां बिक रही हैं। इसके अलावा झूले, बांसुरी व कई अन्य शृंगार के सामान भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदार राकेश के मुताबिक इस बार लड्डू गोपाल की मूर्ति 50 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक बेची जा रही है। सुंदर वस्त्र 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 150 से 500 रुपये तक के फैंसी झूले भी श्रद्धालुओं को काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मेन बाजार, भाड़ावास रोड़, बावल चौक, महाराणा प्रताप चौक में कई दुकानें लड्डू गोपाल के सुंदर सामान से सजी नजर आ रही हैं। दुकानदार सुशील त्रिपाठी, संजय, राजकुमार, सोनी कुमार ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्राहक दुकानों में पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। रविवार के दिन भी जमकर खरीदारी होगी।
विज्ञापन

मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारी शुरू
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में स्थित मंदिरों को सजाया जा रहा है। मंदिरों में श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकियां आकर्षक तरीके से सजाई जाएंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ कारीगर आकर्षक लाइट, फूलमालाओं व चमकीली लड़ियों से सजाने में जुटे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी।

सजावट के सामान रेट
लड्डू गोपाल की प्रतिमा50 रुपये से 10 हजार रुपये
वस्त्र10 रुपये से 3500 रुपये
पालकी150 रुपये से 1800 रुपये
बांसुरी50 रुपये से 1 हजार रुपये
मुकुट50 रुपये से 500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें