फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की पिटाई कर आग लगाने की कोशिश, केस

Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बोलनी निवासी रितिक ने बताया कि शाम करीब साढ़े 4 बजे वह अपने नए घर से पुराने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से एक माेटरसाइकिल पर दो युवक आए और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसे गांव की शमशान भूमि में ले गए। वहां पर भी उसको लाठी डंडे से पीटा और मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकाल कर उस पर डाल दिया। इसके बाद उस पर आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान वहां पर चाचा बिजेन्द्र व देवेन्द्र भी मौके पर पहुंच गए। उनको देखने के बाद दोनों आरोपी भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें