फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारदार हथियार से हमला कर रुपये व कागजात छीने

Wed, 17 Jul 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर में शिवमंदिर के पास दो बदमाश ने धारदार हथियार से हमलाकर एक युवक के पास साढ़े 24 हजार रुपये और कागजात छीन लिये।
पुलिस को दी शिकायत में रामसिंहपुरा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने पार्टनर के साथ मिलकर रेवाड़ी जंक्शन पर स्टॉल ली थी। वह खुद वेंडर का काम करता है। सोमवार की रात उसके पार्टनर को किसी काम से राजस्थान जाना पड़ गया। इसकी वजह से रात ढाई बजे वह रेवाड़ी जंक्शन पर जा रहा था। जब वह लोको शेड के नजदीक शिव मंदिर के समीप पहुंचा तो अंधेरे में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया। दोनों ने मिलकर उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब से साढ़े 24 हजार रुपये और दूसरी जेब से पर्स छीन लिया। पर्स में उसके डॉक्यूमेंट थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें