फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: युवक पर चाकू से किया हमला, पैसे भी छीने

Wed, 15 Feb 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव पातुहेड़ा में कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उससे दो हजार रुपये भी छीन लिए। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पातुहेड़ा निवासी हनुमान ने अपने ही गांव की खाली जगह पर बाहरी लोगों के लिए कॉलोनी बसाई है। मंगलवार देर रात उसका बेटा प्रदीप कॉलोनी में एक किराएदार से किराया लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में गांव के ही नवल व पवन मिल गए। आरोपियों ने उसे सांड बोल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से दो वार किए गए। इतना ही नहीं उसके पैर पर भी चोट मारी गई। प्रदीप ने आरोप लगाया कि पहले ही एक्सीडेंट की वजह से उसके पैर में चोट लगी हुई थी और अब आरोपियों ने उसके पैर में चोट मारी। आरोपी उसकी जेब से 2 हजार रुपये भी लेकर भाग गए। सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख प्रदीप को उसके परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह कसौला थाना पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और प्रदीप के बयान पर आरोपी नवल व पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें