फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अशोक मुख्य संरक्षक, प्रेम प्रकाश चेयरमैन बने

Thu, 12 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। रामलीला के मंचन को लेकर रिहर्सल करते श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलील
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला की ओर से इस वर्ष रामलीला मंचन के लिए बैठक का आयोजन रामलीला के प्रधान एमपी गोयल की अध्यक्षता में हुआ। इस वर्ष भी रामलीला के प्रभावशाली मंचन पर विचार विमर्श किया गया। प्रधान ने कार्यकारिणी का गठन भी किया।
विज्ञापन

इसमें अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक, संजय बत्रा व रमेश वशिष्ठ को संरक्षक, श्याम सुंदर गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान, संतोष सोनी को उप प्रधान, सुभाष गुप्ता को सह सचिव, महेश शर्मा पटवारी को कोषाध्यक, प्रेम प्रकाश शर्मा को चेयरमैन, गिरीश भारद्वाज व सत्यप्रकाश शर्मा को मैनेजर और राजेंद्र प्रसाद मुदगिल एडवोकेट, पवन वत्स एडवोकेट व लोकेश गोयल एडवोकेट को सलाहकार नियुक्त किया गया।
रामलीला के निर्देशक भारत भूषण कश्यप और राजेश पंवार ने बताया कि सुरेश सैन, अमित कश्यप, जय भूषण शर्मा, ललित सैनी, लवली सोनी, हिमांशु गुप्ता, कर्ण गुप्ता, सुनील भटनागर, विकास गुप्ता, विजय पंवार, संजय सैनी, रूपेश गुप्ता, मोनू डूडेजा, सुनील कुमार, तुषार शर्मा, कुनाल भारद्वाज आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। रामलीला के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि रामलीला के बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के उद्देश्य से कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें