फोटो 14वार्षिक उत्सव सम्मेलन में भजन प्रस्तुत करते कलाकार। संस्था
मंडी अटेली। आर्य समाज का मंगलवार को दो दिवसीय 22वां वार्षिक उत्सव सम्मेलन प्रारंभ हुआ है। सर्वप्रथम सुबह हवन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह में भजनोपदेशक के माध्यम से स्वामी दयानंद के विचारों व दर्शन को आगे बढ़ाया। सम्मेलन का उद्घाटन मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने किया जबकि अटेली सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप सरपंच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आर्य समाज के प्रधान हरदयाल आर्य ने बताया कि दो दिवसीय आर्य समाज का 10 दिसंबर को समापन होगा। मौके पर उप प्रधान सुरेंद्र सिंह आर्य, राजेंद्र प्रसाद, मनोज फौजी, मंत्री सूरजभान आर्य व बाबूलाल आदि मौजूद रहे। संवाद