फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगमंच की बारीकियों से रूबरू होंगे कलाकार

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से 21 दिवसीय प्रस्तुतिपरक रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। रंगमंच में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रंगकर्मी मदन डागर के निर्देशन में दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में रंगमंच को बढ़ावा देने के सार्थक प्रयास की दिशा में किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार देर शाम शहर के बाल भवन में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी ओर बालभवन के कार्यक्रम अधिकारी अनिल मोरवाल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला निर्देशक मदन डागर ने बताया कि 10 से 30 जून तक आयोजित की जाने वाली ये रंगमंच कार्यशाला रेवाड़ी जिले में प्रथम बार आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में 20 युवा कलाकार भाग ले रहे हैं। 21 दिन की इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को रंगमंच की बारीकियों, अभिनय के प्रकार व सिद्धांतों, पारसी रंगमंच के साथ आधुनिक रंगमंच व पाश्चात्य रंगमंच आदि के बारे बताया जाएगा। कार्यशाला में देश के प्रख्यात लेखक व निर्देशक स्वर्गीय मोहन महर्षि द्वारा लिखित लगभग 1 घंटे की अवधि का नाटक राजा की रसोई को तैयार किया जाएगा, जिसका मंचन कार्यशाला के समापन पर एक जुलाई को शाम को बाल भवन के ओपन एयर थिएटर में किया जाएगा। इस अवसर पर रेवाड़ी के युवा रंगकर्मी डॉ. अंकुर खेर के द्वारा मंच संचालन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी पंकज मेहंदीरत्ता, गोविंद शर्मा, चिराग, कशिश बत्रा, तरुण, नितिन राठी, तनुज, हरीश, हिमांशु, धीरज, गजानंद, आर्यन, नितिन, मयंक सहरावत, यश सहरावत, जय, कुमारी इंदु, प्रियंका शर्मा, पूजा, रश्मि कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें