फोटो :22बैठक के दौरान जानकारी देते पदाधिकारी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। रामनगर कुतुबपुर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कलाकार पहुंचे। प्रधान रवि की अध्यक्षता में कई फैसले लिए गए हैं। समाज की तरफ से निर्णय लिया गया है कि देवी देवताओं का अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई की ओर रुख किया जाएगा। कहा कि वेशभूषा वही चलेगी जो मर्यादा में है। साथ ही कहा गया कि अच्छे भजनों का प्रयोग करें। भगवान के स्वरूप में कलाकर नशे का उपयोग न करें। जो कलाकार भगवान की झांकी प्रस्तुत करते हैं, वह समाज की नजर में होते हैं। कलाकार का भी साफ होना बहुत जरूरी है। नृत्य वही किए जाएं जो उचित हैं। बताया कि अगर अपमान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की करवाई जाएगी।