फोटो: 8 रेवाड़ी। हरियाणा दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकार। स्रोत: कलाकार
रेवाड़ी। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका गार्डन में हरियाणा स्थापना दिवस को लेकर चल रहे कार्यक्रम में रेवाड़ी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी है। इस समारोह में हरियाणा टीम की अगुवाई तनिष्का आर्ट ग्रुप के निर्देशक संदीप यादव के साथ रेवाड़ी से अभिषेक सैनी ने भी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट द्वारा किया गया, जबकि इसकी कोरियोग्राफी संजय शर्मा के सानिध्य में तैयार की गई। दर्शकों ने पारंपरिक धुनों और रंगारंग कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित फोक फ्यूजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीन राज्यों हरियाणा, पश्चिम बंगाल और मणिपुर की टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।