रेवाड़ी। गांव करनावास में एक मकान में पीओपी कर रहे कारीगर की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी सुरेश (18) शहर के विजय नगर में किराये पर रहता था। कुछ दिन से वह गांव करनावास स्थित कृष्ण के निर्माणधीन मकान में पीओपी का काम कर रहा था। मंगलवार को सुरेश घर के ऊपर पीओपी कर रहा था तभी हाइटेंशन तार की चपेट में आने से उसे करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
वर्जन:
परिजनों की ओर से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- रण सिंह, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन, रेवाड़ी