फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोला थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में खोल थाना पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खोल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक गांव से आठवीं कक्षा की छात्रा 16 जुलाई को घर से स्कूल में गई थी। परंतु छात्रा न तो स्कूल में पहुंची थी और न ही वापस घर लौटी थी। छात्रा के पिता ने ही अज्ञात पर छात्रा को बहला-फुसला ले जाने का आरोप लगाते हुए डहीना चौकी पुलिस में शिकायत दी थी। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा छात्रा की तलाश की जा रही थी। सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। छात्रा ने बताया कि उसका पिता ही कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर वह घर छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने अदालत में छात्रा के बयान दर्ज कराए और तुरंत प्रभाव से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें