फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पार्क में पक्षियों के लिए की दाना पानी की व्यवस्था

Sun, 28 Jul 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अभिराज सांस्कृतिक संस्था की ओर से रविवार को संजय गांधी पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। संस्था के निदेशक अभिषेक सैनी ने बताया है कि पार्क में जगह-जगह पर पानी के कुंडे रखे गए व पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था की गई। कहा कि हमें थोड़ा समय बेजुबान पशु पक्षियों के लिये भी निकालना चाहिए। जून, जुलाई जैसी गर्मी से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में बेजुबान पशु पक्षी भोजन और पानी की तलाश में दम तोड़ दे रहे हैं। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि संस्था का कार्य प्रेरक है। इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद, आरके शर्मा, शालू सैनी, राहुल, निशा, पायल, प्रिया सैनी, दिव्या सैनी का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें