फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम में होने वाली भर्ती अब 14 मार्च से हिसार में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के द्वारा शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में एक मार्च से होने वाली भर्ती की तारीख व स्थान बदल दिया गया है। भर्ती कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक से 12 मार्च को रेवाड़ी के राव तुला राम स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती अब कोरोना महामारी के चलते 14 मार्च से 5 अप्रैल 2021 तक मिलिट्री स्टेशन हिसार की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी राव तुलाराम स्टेडियम में होने वाली भर्ती की कोरोना के चलते दो बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। व्यवस्थाओं को देखते हुए भर्ती अब हिसार में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें