रात के समय नाके पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के गांव झोलरी में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर मंगलवार रात को हथियार सप्लाई कर लौट रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सप्लायर से 100000 रुपये भी बरामद किए हैं। इसके बाद जहां पर दो देसी कट्टे की सप्लाई दी गई थी उनको भी बरामद कर लिया गया। इसी के साथ 57 कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी बाइक से बहु गांव की तरफ से आ रहे थे। दोनों की पहचान नूंह जिला के बिछोर गांव निवासी शाहनवाज उर्फ शहबाज एवं मथुरा जिले के कोसीकला गांव निवासी जमशेद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है